Religion
गरुड़ पुराण की चेतावनी: इन 5 तरह के लोगों से दोस्ती करने पर हर मोड़ पर मिलता है धोखा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में गरुड़ पुराण का अधिक महत्वपूर्ण स्थान है। इस धार्मिक ग्रंथ में व्यक्ति की मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण मे
लेखक Kaushik Sharma23K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में गरुड़ पुराण का अधिक महत्वपूर्ण स्थान है। इस धार्मिक ग्रंथ में व्यक्ति की मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में जीवन जीने की कला और सफलता प्राप्त करने के रहस्यों का भी वर्णन देखने को मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि इस ग्रंथ की बातों को ध्यान में रखने से व्यक्ति को जीवन में कभी धोखा नहीं मिलता और खूब तरक्की होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को भूलकर भी कुछ लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो सकता है और भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि किन लोगों को अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।



