धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंदिरों का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर को ईश्वर का साक्षात निवास स्थान माना जाता है। मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और उनकी रोजाना विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होती है।
किसी भी मंदिर का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा उसका गर्भगृह होता है। गर्भगृह में ही देवी-देवता की मुख्य प्रतिमा स्थापित की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर मंदिर में गर्भगृह क्यों बनाया जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है? अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण।