धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे जीवन में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है, जो हमें सही ज्ञान और मार्ग दिखाता है। वे हमें अच्छे कार्य और सही फैसले लेने में मदद करते हैं। ये लोग हमारे जीवन में गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शक भी हो सकते हैं।
भारतीय संस्कृति में दो सबसे खास मौकों पर गुरु की अमूल्य भूमिका का जश्न मनाया जाता है। यह है गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस। यद्यपि दोनों ही मौकों पर शिक्षा की भावना का सम्मान किया जाता है। आइए इन दो सबसे जरूरी उत्सवों के बीच के अंतर को गहराई से समझते हैं।