आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो भगवान श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं को समर्पित 'दही हांडी' के पावन उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। दही हांडी उत्सव के साथ गोगा नवमी भी मनाई जा रही है।
आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट के बाद 'सिद्धि योग' लग रहा है और रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक 'मृगशिरा नक्षत्र' रहेगा। दिन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सूर्य देव सिंह राशि और चन्द्र देव वृषभ राशि में रहेंगे। चन्द्र देव वृषभ राशि में प्रातः 10 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे। फिर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 5 September 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण नवमी
मास: भाद्रपद
दिन: शनिवार
संवत्: 2083