धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू शास्त्रों में दिनचर्या से जुड़े कई नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिनका पालन करने से जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल प्राप्त होता है। प्राचीन समय से ऐसी कई परंपरा चली आ रही हैं, जिन्हें आज भी अधिक महत्व दिया जाता है। पुराने समय में घर के बड़े-बुर्जुर्ग खड़े होकर पानी पीने से मना किया करते हैं।
वर्तमान में यह परंपरा कई जगहों पर जारी है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि खड़े होकर पानी पीना शास्त्रों के अनुसार क्यों है गलत? तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, शास्त्रों और आयुर्वेद दोनों में ही जल ग्रहण करने के नियमों का विस्तार से वर्णन किया गया है। हिंदू धर्म में जल को देवतुल्य माना गया है और इसे जीवन का आधार कहा गया है। इसलिए जल पीते समय पवित्रता और मर्यादा का ध्यान रखना आवश्यक होता है।