धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 सितंबर को जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर कृष्ण जी की पूजा-अर्चना करने से भक्त को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण ने कई लीलाएं की हैं। इन्हीं लीलाओं में शामिल है गोवर्धन पर्वत से जुड़ी एक लीला। कृष्ण जी ने अपनी उंगली की मदद से गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसकी कथा इंद्र से संबंधित है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कृष्ण जी की इस लीला के बारे में।