धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं और हर नाम के पीछे उनकी किसी न किसी लीला, गुण या स्वरूप की कहानी जुड़ी हुई है। भक्त उन्हें कान्हा, गोपाल, मुरलीधर, गिरधर और नंदलाल जैसे नामों से पुकारते हैं। इन्हीं नामों में एक नाम 'कुंज बिहारी' भी है। जन्माष्टमी के अवसर पर गाई जाने वाली प्रसिद्ध आरती ‘आरती कुंज बिहारी की’ में श्रीकृष्ण के इसी मनमोहक स्वरूप का वर्णन किया जाता है।