धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्नों का संबंध लंबे समय से आध्यात्मिक प्रथाओं और ज्योतिष विद्या से रहा है। कई लोग खास रत्न इसलिए भी धारण करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि, वे सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा और भावनात्मक संतुलन और ग्रहों के नकारात्मक असर से बचाते हैं।
इसी कारण से किसी रत्न का अचानक टूटना काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। कुछ पारंपरिक मान्यताएं टूटे हुए रत्न को परिवर्तन, सुरक्षा या अपने उद्देश्य की पूर्ति का प्रतीक मानती हैं। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण तो नहीं है, लेकिन टूटे हुए रत्न को अक्सर दुर्भाग्य या नकारात्मक घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए टूटे हुए रत्न के अर्थ को आध्यात्मिक औ व्यावहारिक दोनों नजरिए समझने की जरूरत है।