धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद यानी भादो के महीने को अध्यात्म का एक खास समय माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान श्रीकृष्ण और विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा का विधान है। इसी महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े पर्व पड़े ही उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।