धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन लड्डू गोपाल को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हर साल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है।