धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में त्रिदेवों में प्रमुख भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जीवन शाश्वत ज्ञान, दयालुता और आध्यात्मिक और व्यावहारिक शिक्षाओं पर आधारित रहा है, जिनसे बच्चे बेहद आसानी से जुड़ सकते हैं।
उनकी शिक्षाओं में साहस, करुणा और प्रेम का मूल्य झलकता है, जो बचपन से ही मजबूत चरित्र का निर्माण करने में सहायक है। आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण की पांच सुंदर शिक्षाएं जो हर बच्चों को सिखानी चाहिए।