Religion
अजा एकादशी 2026: श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा? तो तुलसी से जुड़े इन 5 नियमों का जरूर करें पालन
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2026) के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करने से इंसान के सारे पाप कट जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी
लेखक Shraddha Pandey27K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2026) के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करने से इंसान के सारे पाप कट जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
इसी महीने की 7 सितंबर, सोमवार के दिन अजा एकादशी का व्रत (Aja Ekadashi Vrat 2026) रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर की शाम 5:03 बजे तक रहेगी। वहीं, व्रत खोलने (पारण) का सही समय 8 सितंबर की सुबह 6:02 बजे से 8:33 बजे के बीच रहेगा।



