Religion
कान्हा को क्यों प्रिय है वैजयंती माला? ज्योतिषाचार्य से जानें इस चमत्कारी आभूषण का अनसुना रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण की छवि अक्सर हाथों में बांसुरी, सिर पर मोर मुकुट और गले में लटकती हुई सुंदर सी वैजयंती माला के साथ ही नजर आती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कान्हा की तस्वीर हमेशा इस खास माला
लेखक Shraddha Pandey7K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण की छवि अक्सर हाथों में बांसुरी, सिर पर मोर मुकुट और गले में लटकती हुई सुंदर सी वैजयंती माला के साथ ही नजर आती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कान्हा की तस्वीर हमेशा इस खास माला के साथ ही दिखाई देती है?
ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि यह सिर्फ उनकी सुंदरता बढ़ाने वाला एक आम आभूषण है। लेकिन, असल में वजह कुछ और है। दरअसल, इसके पीछे एक आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ है। कहते हैं कि वैजयंती के बीज न कभी सड़ते हैं या न कभी खराब होते हैं। यह संदेश देते हैं कि ईश्वर का प्रेम हमेशा शाश्वत और अमर रहता है।



