धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 सितंबर को देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड्डू गोपाल की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर लोग अपने प्रियजनों जन्माष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं (Janmashtami Wishes in Hindi) देते हैं। ऐसे में हम आर्टिकल में आपके लिए लेकर आए हैं जन्माष्टमी के शुभ संदेश, जिनके द्वारा आप अपनों को पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।