आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 04 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसके अलावा आज जन्माष्टमी का भी शुभ अवसर है। शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले जातकों को इस पावन दिन से एक दिन पहले केवल एक ही बार भोजन ग्रहण करना चाहिए। व्रत वाले दिन सुबह के दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर पूरे दिन का उपवास रखने का संकल्प लिया जाता है।