धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भक्ति संगीत में संत मीराबाई का नाम बहुत ही श्रद्धा के साथ लिया जाता है। उनके भक्ति पद आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। खासतौर पर 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' उनके द्वारा भक्ति रस और रूपक अलंकार में लिखा गया बहुत ही प्रसिद्ध भजन है, इस भजन की एक-एक पंक्ति में सांसारिक सुख-संपत्ति के बजाय भगवान की भक्ति में डूब जाने की भावना को सबसे बड़ा धन बताया गया है। इस भजन को सुनते समय भक्तों को न केवल मन की शांति और सुकून का अनुभव होता है बल्कि इसके और भी कई आध्‍यात्मिक लाभ हैं।