धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी के अवसर पर भारत वर्ष में इसकी तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। कहीं-कहीं हजारों लोग एक लटकते हुए घड़े को फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं तो कहीं पर घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण के छोटे-छोटे पदचिह्न बनाए जाते हैं।
उडुपी में रंगारंग जुलूस कृष्ण-कन्हैया के बचपन की कहानियों को फिर से जीवंत कर देता है, जबकि केरल में इस पर्व को अष्टमी रोहिणी के रूप में मनाया जाता है। ये सभी परंपराएं एक दूसरे से देखने में काफी अलग और उत्साहपूर्ण होती है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।