धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हिंदू धर्म में एक दिव्य और महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रीकृष्ण की जन्म कुंडली में कई विशेष ग्रह स्थितियां थीं। इन्हीं ग्रह योगों को उनके दिव्य व्यक्तित्व और महान कार्यों से जोड़ा जाता है।