Religion
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों का महासंयोग: जानें मेष से कन्या राशि पर कैसा रहेगा धन और समृद्धि का प्रभाव
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 4 सितंबर 2026 को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 4 सितंबर को शुरू होकर 5 सितंबर की मध्यरात्रि के तुरंत बाद तक रहेगी। इस साल जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का
लेखक Digital Desk16K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 4 सितंबर 2026 को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 4 सितंबर को शुरू होकर 5 सितंबर की मध्यरात्रि के तुरंत बाद तक रहेगी। इस साल जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस जन्माष्टमी पर ग्रहों का बहुत ही सुंदर योग बन रहा है। चंद्रदेव अपनी उच्च राशि वृषभ और रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। वहीं बृहस्पतिदेव अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे। शुक्रदेव अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। शनिदेव मीन राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे।



