धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी धार्मिक ग्रंथ में किसी न किसी रूप में भगवान श्री कृष्ण के नामों की शक्ति का वर्णन जरूर मिलता है। भगवान सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी होने के साथ कई कलाओं के भंडार हैं और उनकी लीला भी अपरंपार है। श्री कृष्ण को कोई मुरलीधर के नाम से जानता है, तो कोई उन्हें कान्हा पुकारता है।
यही नहीं कन्हैया और माधव भी इनके नामों में से ही हैं। जो भक्त उन्हें प्यार से पुकारते हैं, उनके पास कन्हैया दौड़े चले आते हैं। कान्हा के स्वरूपों की तरह ही उनके नाम भी निराले हैं और उनका मतलब भी बहुत खास है। श्री कृष्ण के 108 अलग नाम हैं और उन सभी का अपना महत्व और अर्थ है।