धर्म डेस्क, नई दिल्ली। द्वापर युग में श्री कृष्ण को हमेशा उनकी अनोखी लीलाओं के लिए जाना जाता है और लोग उन्हें भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजते हैं। श्री कृष्ण का स्वरूप अत्यंत निराला है,मुकुट में मोर पंख और हाथों में बांसुरी उनके रूप को अद्भुत बनाती है।
श्री कृष्ण, जो सबको मोहित करने वाले हैं और भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं, उन्हें आपने अक्सर हाथों में बांसुरी लिए हुए देखा होगा और वो बांसुरी बजाते हुए नजर आते हैं। दिखने में साधारण लगने वाली यह मुरली आध्यात्मिकता में गहरे अर्थ समेटे हुए है।