धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में कोई छोटी सी पूजा हो या कोई बड़ा यज्ञ, बिना चावल के सब कुछ अधूरा रहता है। यहां तक कि माथे पर लगाए जाने वाले कुमकुम के तिलक पर भी जब तक चावल के दो दाने न चिपकें, तिलक पूरा नहीं माना जाता।
यहां तक कि शादी-ब्याह में भी दूल्हा-दुल्हन पर चावल यानी अक्षत ही उड़ाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में चावल को इतनी अहमियत क्यों दी गई है? आइए जानते हैं कि आखिर हमारी संस्कृति में चावल का इतना महत्व क्यों हैं।