धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार है। इस दिन धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर बहुत सारी कथाएं प्रचलित हैं। हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर भक्त आधी रात को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठता है कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु का स्वरूप थे, आखिर उन्होंने जन्म के लिए रात के 12 बजे का ही वक्त क्यों चुना? इसके पीछे कई धार्मिक और आध्यात्मिक अर्थ बताए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध में इस बारे में क्‍या लिखा है।