धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत पूजनीय देवताओं में से एक हैं। उन्हें भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है, जो अच्छाई और बुराई के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए आए पृथ्वी पर आए थे।
करीब 5000 साल से भी ज्यादा समय पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर जन्माष्टमी मनाई जाती है, जो इस साल 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को है।