Religion
उदया तिथि से मनाए जाते हैं सभी हिंदू पर्व, तो जन्माष्टमी की तिथि रात के मुहूर्त से क्यों तय होती है?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी तीज-त्योहार की सही तारीख का निर्धारण उदया तिथि के आधार पर होता है और इसी समय के अनुसार पर्व मनाया होता है। कई व्रत ऐसे होते हैं जो दो दिन तक पड़ते हैं ऐसे में वही तिथि मान्य ह
लेखक Samvida Tiwari20K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी तीज-त्योहार की सही तारीख का निर्धारण उदया तिथि के आधार पर होता है और इसी समय के अनुसार पर्व मनाया होता है। कई व्रत ऐसे होते हैं जो दो दिन तक पड़ते हैं ऐसे में वही तिथि मान्य होती है जिसमें वह पर्व उदया तिथि में पड़ रहा हो।
वहीं एक हिंदू पर्व ऐसा भी है जिसमें उदया तिथि की जगह रात की तिथि देखी जाती है और निशिता काल के अनुसार ही यह तय किया जाता है कि इस पर्व को किस दिन मनाना उचित होगा। यह पर्व है जन्माष्टमी का जिसे कभी भी उदया तिथि के अनुसार नहीं मना जाता है।



