धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को 'जन्माष्टमी' मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में हुआ था।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी का अवसर अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन दान करने का भी खास महत्व है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानते हैं जन्माष्टमी पर राशि अनुसार क्या दान करना शुभ माना जाता है।