धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी परिवार के लिए नया वाहन खरीदना एक रोमांचक पल होता है। चाहे आपके घर की पहली कार हो या बाइक हो अधिकतर भारतीय परिवार शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना पसंद करते हैं।
ऐसे में सितंबर के महीने में यदि आपके घर में भी कार या बाइक लेने की योजना बनाई जा रही है, तो एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा हमें इस महीने की कुछ शुभ तिथियां और मुहूर्त बता रहे हैं, जो वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ माने जा रहे हैं।