धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की नीतियां ऐसी हैं जो आज भी लोगों को जीवन जीने के तरीके के बारे में बताती हैं। लोग कई बार जीवन में कुछ ऐसे लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिनसे बाद में सिर्फ धोखा ही मिलता है। कई बार आप बिना सोचे समझे किसी को दोस्त बना लेते हैं और वो पीठ पीछे आपसे विपरीत व्यवहार करता है।
यही नहीं ऐसे भी लोग होते हैं जो आपके साथ सिर्फ दिखावे के लिए अच्छा व्यवहार करते हैं। जीवन में सही लोगों की पहचान बहुत जरूरी होती है जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलती है।