धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है। भक्त घर में स्‍थापित भगवान कृष्ण के बाल स्‍वरूप लड्डू गोपाल को छोटे बच्चे के रूप में सजाते हैं और उन्हें नए वस्त्र, आभूषण, मुकुट, मोरपंख और बांसुरी अर्पित करते हैं। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का श्रृंगार प्रेम और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का श्रृंगार किस तरह किया जा सकता है।