धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी को यह कहते हुए सुना है कि, 'तकिये के नीचे चाकू या कोई नुकीली चीज रखें, इससे बुरे सपने नहीं आते हैं?' यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह मान्यता काफी पुरानी है जो सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।
कुछ भारतीय घरों में दादा-दादी बच्चों के तकिये के नीचे चाकू या कैंची रखने की सलाह देते हैं, खासकर जब बच्चे को रात को सोने के दौरान बुरे सपने आते हों या रात में वो डर के मारे जाग जाता हो।