धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है और हर तिथि पितरों की शांति के उपाय करने के लिए खास मानी जाती है। पूरे साल आने वाली सभी अमावस्या तिथियों में से खास माना जाती है दर्श अमावस्या।
इस तिथि को पितरों के निमित्त श्राद्ध करने, दान-पुण्य करने और पवित्र नदी में स्नान करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है तो उसे इस तिथि में कई उपाय करने चाहिए जिससे किसी भी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिले।