Religion
नाक के बीचों बीच तिल होना क्या देता है संकेत? सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है इसका मतलब
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर पर मौजूद हर तिल का सामुद्रिक शास्त्र में कोई अर्थ और कारण बताया गया है। ऐसे में नाक पर तिल होने के भी अलग-अलग मतलब होते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति की नाक के केंद्र में तिल हो तो वह सबसे ज्यादा
लेखक Anuradha Gupta16K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर पर मौजूद हर तिल का सामुद्रिक शास्त्र में कोई अर्थ और कारण बताया गया है। ऐसे में नाक पर तिल होने के भी अलग-अलग मतलब होते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति की नाक के केंद्र में तिल हो तो वह सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इससे जुड़ी वैसे तो कई मान्यताएं आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी, मगर समुद्र शास्त्र में इसका जो अर्थ बताया गया है, वह बहुत ही रोचक है।
इस तिल से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन की घटनाओं को जोड़कर देखा जाता है। अगर आपकी नाक के केंद्र पर तिल है या आप ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं, तो चलिए इससे जुड़ी और भी जानकारी हम आपको देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों में आत्मविश्वास अधिक होता है और वे अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखते हैं। आइए जानते हैं नाक के बीच में तिल होने से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।



