धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप संसार की सबसे प्राचीन नगरी के बारे में कल्पना कर सकते हैं कि वो दिखती कैसी होगी? सुनने में ये थोड़ा हैरान कर सकता है लेकिन भारत में एक ऐसी भी नगरी है जो सबसे प्राचीन बताई जाती है।
इसका नाम 'काशी' है। काशी का जिक्र कई वेद-पुराणों में देखने को मिलता है। पौराणिक मान्यता है कि काशी नगरी को खुद भगवान शिव ने बसाया था, जिस वजह से इसे शिव की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।