धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर धर्म में अंतिम संस्कार से जुड़ी परंपरा काफी अनोखी और अलग होती है। इस दौरान कई तरह की रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। यहूदी धर्म (Judaism) में जब किसी की मौत हो जाती है, तो घर के सभी शीशों (Mirror) को ढकने की परंपरा निभाई जाती है।
इस धार्मिक संस्कार को 'शिवा' कहते हैं। यहूदी धर्म में इसे शोक की अवधि का बेहद खास हिस्सा माना जाता है। इसके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक और सामाजिक कारण छिपा है। आइए जानते हैं इसके पीछे का रहस्य।