धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद यानी भादो के महीने का विशेष धार्मिक महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में भाद्रपद मास की शुरुआत 29 अगस्त से हो चुकी है, जो 26 सितंबर तक रहने वाला है। यह पूरा महीना भगवान श्रीकृष्ण, श्रीगणेश और भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
इस दौरान कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026), गणेश चतुर्थी, राधा अष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।