धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा पूरे श्रद्धा भाव से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण जी की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके ऊपर सदैव कान्हा का आशर्वाद बना रहता है।
इस दिन व्रत और दही-हांडी के जश्न से लेकर 56 भोग और सजी-धजी झांकियों तक, भक्त इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन कई परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें से एक है रात में 12 बजे श्री कृष्ण के समय खीरा काटना। जैसे ही कृष्ण जी का जन्म होता है भक्त आधी रात को खीरा काटकर और उसे प्रसाद के रूप में चढ़ाकर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।