धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब हम कोई भी भजन सुनते हैं तो उससे मन मस्तिष्क को शांति मिलती है और शरीर भी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करता है। मुख्य रूप से कृष्ण भजनों की बात ही कुछ और है जिन्हें सुनकर रोम-रोम खिल उठता है और मन भी हिलोरे मारने लगता है।
एक ऐसा ही भजन है ‘अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्’ और जब यह भजन सुबह कानों में पड़ता है तो मन प्रसन्न हो जाता है। कभी सोचा है आपने कि आखिर यह भजन कहां से आया और इसके शब्दों का मतलब क्या है? वास्तव में यह एक मंत्र है जो श्री कृष्ण के स्वरूप का वर्णन करता है और इसके जाप से आपके जीवन में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं।