धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) प्राचीन भारत की एक ऐसी कला जिसमें हथेली की रेखाओं, पर्वतों और आकारों को पढ़कर व्यक्ति के स्वभाव, सेहत और भविष्य जुड़ी जानकारी दी जाती है। हस्त रेखा के विद्वान हाथ का आकार, लंबाई, चौड़ाई, आकृति, रंग, उसका झुकाव, हाथ के अंगों की बनावट आदि सभी कुछ सोचकर कार्य को शुरू करते हैं।
हाथ कुल मिलाकर चार उंगलियों तर्जनी (अंगूठे के पास की उंगली), मध्यमिका (दूसरी), अनामिका (तीसरी), कनिष्ठा (चतुर्थ या छोटी), अंगूठे तथा हथेली को मिलाकर कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि, हाथ जितना चौड़ा, भारी, मोटा, सुंदर, गुदगुदा, चिकना या सुडौल होता है, उतना ही उत्तम माना जाता है। इसके विपरीत हाथ पतला, काला, भद्दा, टेढ़ा-मेढ़ा हो तो यह दुर्भाग्य से जोड़ा जाता है।