धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, जब लगातार असफलताओं, परेशानियों या दूसरों की बातों के कारण हमारा आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्‍वास नहीं रहता है। हम खुद पर ही भरोसा नहीं कर पाते हैं कि कोई काम कर पाएंगे या नहीं। कई बात तो ऐसा भी लगता है कि हम कुछ भी कर लें, हमें कभी भी सफलता नहीं मिलेगी । ऐसे समय में श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं हमें भीतर से मजबूत बनने की प्रेरणा दे सकती हैं।
भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्धभूमि में जो ज्ञान दिया, उसमें जीवन की कई समस्याओं का समाधान छिपा है। गीता की ये 5 सीखें हमें खुद पर भरोसा करना और मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ना सिखाती हैं।