धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति आज के समय में जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की ताकत देती हैं। हर कोई दिन-रात मेहनत करता है, नए-नए स्किल्स सीखने के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है, ताकि इस भागती-दौड़ती दुनिया में पीछे न रह जाए। लेकिन फिर कई बार इतने प्रयास के बाद हम जीवन में वैसी सफलता नहीं मिलती है, जैसी हमने सोची थी।