धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत और उपवास का विशेष महत्व होता है। इसे ईश्वर की आराधना का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान और सही समय का ध्यान रखते हुए किया गया व्रत अत्यंत शुभ होता है।
किसी भी व्रत की शुरुआत भी सही समय पर करने की सलाह दी जाती है। कोई भी व्रत शुरू करने से पहले संकल्प लिया जाता है और शुभ मुहूर्त में ही व्रत की शुरुआत की जाती है। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि किसी भी व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष में करनी चाहिए या कृष्ण पक्ष में?