Religion
हलषष्ठी की पूजा में कौन सी चीजें मुख्य रूप से चढ़ाई जाती हैं? यहां जानें सामग्री की पूरी लिस्ट और महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं और पूरे दिन ऐसी चीजों क
लेखक Samvida Tiwari17K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं और पूरे दिन ऐसी चीजों का सेवन करती हैं जिनकी खेती न की जाती हो या जिसे हल चलाकर न उगाया जाता हो।
हलषष्ठी को हल छठ के नाम से भी जाना जाता है और यह दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।



