धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को बेहद खास माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यही कारण है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व में श्रीकृष्ण के कुछ विशेष गुणों की झलक देखने को मिलती है।
आपको बता दें कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को मन, भावनाओं, सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों में सौम्यता, आकर्षण और लोगों को अपनी ओर खींचने की विशेष क्षमता देखने को मिल सकती है। चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।