धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार जीवन में ऐसी स्थिति आ जाती है, जब बाहर के लोगों से ज्यादा परेशानी अपने ही लोगों से होने लगती है। परिवार का ही कोई सदस्‍य आपकी भलाई का फायदा उठाने लगता है। ऐसा लगभग सभी के साथ होता है। घर में या पास की रिश्‍तेदारी में हमेशा ऐसे सदस्‍य होते हैं, जो आपकी तरक्की से जलने लगते हैं और आपके ही खिलाफ साजिश करने लगते हैं। कई बार तो हम उन्‍हें पहचान लेते हैं, मगर कई बार हम उनके वार से खुद के नहीं बचा पाते और उनकी साजिश का शिकार बन जाते हैं, तो स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है।