धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मृत्यु के बाद के कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है। कई ऐसे रहस्य भी हैं जो मृत शरीर से जुड़े हुए हैं और जिनका जिक्र गरुड़ पुराण में भी किया गया है।
अंतिम संस्कार से पहले भी कुछ ऐसी रस्में निभाई जाती हैं जिनसे मृत आत्मा को मुक्ति मिलती है। सभी संस्कारों का पालन मृतक के करीबी लोग करते हैं। गरुड़ पुराण में कई ऐसी बातें लिखी हैं जैसे मृतक को स्नान कराना, उसे नए वस्त्र पहनाना और घर में 13 दिनों तक उसके नाम का दीपक जलाना।