Religion
शनि की साढ़ेसाती से अब डरना मना है, ये 5 आसान उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 'शनि की साढ़ेसाती', ये लाइन सुनते ही लोगों के मन में एक डर सा बैठ जाता है। लोगों को लगने लगता है कि अब जिंदगी में सिर्फ परेशानियां और मुसीबतें ही आएंगी, बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे या कोई बड़ी मुसीबत
लेखक Shraddha Pandey15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 'शनि की साढ़ेसाती', ये लाइन सुनते ही लोगों के मन में एक डर सा बैठ जाता है। लोगों को लगने लगता है कि अब जिंदगी में सिर्फ परेशानियां और मुसीबतें ही आएंगी, बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे या कोई बड़ी मुसीबत आ जाएगी। लेकिन, क्या सच में आपको लगता है कि ऐसा कुछ होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान की जिंदगी में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती जरूर आती है। यह साढ़े सात साल का एक ऐसा समय होता है, जब इंसान को जिंदगी की असलियत समझ आती है।



