Religion
संतान की तरक्की के लिए कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत? अभी जान लें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस पवित्र माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें अहोई अष्टमी का त्योहार भी प्रमुख है। इस व्रत को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहो
लेखक Kaushik Sharma26K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस पवित्र माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें अहोई अष्टमी का त्योहार भी प्रमुख है। इस व्रत को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2026) व्रत किया जाता है।
सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए यह व्रत विधिपूर्वक रखती हैं। इस दिन अहोई माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शाम को तारों के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है और इसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।



