धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों का अपना अलग महत्व बताया गया है। फूल, अक्षत, रोली और दीपक की तरह चंदन भी पूजा की प्रमुख सामग्रियों में शामिल है।
भगवान विष्णु की पूजा में चंदन अर्पित करने की परंपरा विशेष रूप से देखने को मिलती है। पूजा के बाद श्रद्धालु आमतौर पर चंदन का तिलक माथे पर लगाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि धार्मिक परंपराओं में शरीर के कुछ दूसरे अंगों पर भी चंदन या तिलक धारण करने का उल्लेख मिलता है?