धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में महिलाओं का 16 श्रृंगार बहुत खास स्थान रखता है। यह सिर्फ खूबसूरत दिखने का जरिया नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरे धार्मिक कारण और वैज्ञानिक फायदे भी छिपे हैं। इन्हीं सोलह श्रृंगारों में से एक बेहद खूबसूरत और पवित्र हिस्सा पैरों में आलता या महावर लगाना भी माना गया है।
अक्सर आपने तीज-त्योहारों, शादी-ब्याह या किसी पूजा-पाठ के दौरान महिलाओं, कन्याओं और नव-वधुओं के पैरों में लाल-गुलाबी रंग की खूबसूरत डिजाइन देखी होगी। अवध समेत देश के कई हिस्सों में इसे महावर भी कहा जाता है। आइए समझते हैं कि आखिर आलता लगाना इतना शुभ क्यों माना जाता है और इसके क्या फायदे हैं।