धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, कथा या धार्मिक अनुष्ठान का समापन आरती के बिना अधूरा माना जाता है। आपने अक्सर घर या मंदिरों में लोगों को कहते सुना होगा कि आरती हमेशा 3, 5, 7 या 11 बार ही घुमानी चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे 2, 4 या 6 जैसी सम संख्याओं (Even Numbers) में क्यों नहीं उतारा जाता?
इसके पीछे केवल लोक परंपरा नहीं, बल्कि गहरा शास्त्रीय और आध्यात्मिक रहस्य छिपा है। आइए इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं इसके पीछे की वजह।